DW Samachar – Header
BREAKING

Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today (आज का राशिफल)

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 28 फरवरी 2025

Digital Women Trust

दिन – शुक्रवार

मेष

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। परिवार में कुछ नया काम आपको मिल सकता है। आपसी मतभेदों को आज दूर करने में आप सफल होंगे। व्यवसाय में लाभ के योग हैं।

वृषभ

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी काम विशेष के लिए बाहर जाना पड सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे।

मिथुन

आज व्यापार में बड़ा रिस्क लेने से बचें। सोचे हुए कार्य में रुकावट आएगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों का आज अधिकारी वर्ग से आपसी मतभेद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। नए समझौते से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार में मतभेद हो सकता है।

कर्क

दिन अच्छा रहेगा। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। मन से नेगेटिव विचार दूर होंगे। नए कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं। किसी पुराने काम में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह

आज आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आगामी समय में इसका लाभ आपको प्राप्त होता दिखाई देगा। किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जो सुखद और सफल रहेगी लेनदेन में आज आपको लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के अवसर बनते दिखाई देंगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आएंगी। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ने के चांस बनेंगे। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है। अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण कार्यक्षेत्र में दबाव का सामना करना पड़ेगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। काम कुछ परेशानियां महसूस होगी। विरोधी वर्ग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज अपने मन की बातों को किसी से शेयर करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। शेयर मार्केट के काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। संभल कर रहें।

वृश्चिक

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे। आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

धनु

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में नन्हा मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।

मकर

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। नया वाहन आदि आज न खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी रखें।

कुंभ

आज आप किसी अपने के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। हो सकता है आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगाया सकता है, जिस कारण आपकी छवि असर पड़ सकता है। व्यवसाय में मित्रों से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिस कारण आपके गिरे हुए व्यापार में लाभ का चांस बनेगा। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के चलते मन अशांत रहेगा।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवारों में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े: Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़