DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 के सफल आयोजन हेतु की गई बैठक

A meeting was held under the chairmanship of Jehanabad District Officer for the successful organization of District Level Youth Festival 2024-25.

जहानाबाद जिला पदाधिकारी  अलंकृता पांडे के अध्यक्षता में ,समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में, जिला स्तरीय युवा उत्सव, 2024-25 के सफल आयोजन हेतु ,बैठक आयोजित की गई ‌।जहानाबाद जिला में इस बार 25 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक जिला स्तर पर युवा उत्सव मनाने का/आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बताते चले की कला , संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा जिला /राज्य स्तर पर युवा उत्सव आयोजन का गाइडलाइन /अनुदेश 2024 -25 जारी कर दिया गया है। राज्य के युवा वर्ग को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रोत्साहन हेतु ,जिला स्तर से राज्य स्तर तक युवा उत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है ।राज्य स्तर के प्रथम स्थान प्राप्त कलाकार /दल की प्रतिभागिता राष्ट्रीय युवा उत्सव में होती है ।बिहार राज्य के युवाओं की व्यापक सहभागिता राष्ट्रीय युवा उत्सव में संवर्धित करने हेतु, जिला स्तर पर युवाओं की कला के क्षेत्र में रोचकता लाने एवं अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ,राज्य के अन्य जिलों की भांति जहानाबाद जिला में भी ,जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा  है। यदि आप भी जहानाबाद जिले के कला प्रेमी युवा या युवा दल है तो,


1) प्रतिभागिता  हेतु विज्ञापन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित कर ,आयोजन सुनिश्चित कराया जाएगा। युवाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आयोजन को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने हेतु कार्यक्रम का विद्यालयो /महाविद्यालयो में व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराया जा रहा है।
2) जिला स्तर पर आयोजित युवा उत्सव से चयनित प्रथम स्थान प्राप्त कलाकार दल की सहभागिता राज्य स्तर युवा उत्सव में हो, जिला प्रशासन जहानाबाद यह सुनिश्चित किया जाएगा।
3) प्रतियोगिता वर्ग का मापदंड, कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए भारत सरकार द्वारा जारी मापदंडों के अनुरूप किया गया है। उम्र के संबंध में आयु प्रमाण पत्र के आधार पर ही प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाएगा ।उम्र की सीमा मानदंड का अनुपालन अनिवार्य है । आर यू वर्क 15 से 29 वर्ष तक के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। समूह लोक नृत्य ,समूह गायन ,कविता लेखन ,कविता ,चित्रकार ,वक्तृता  विधाओं में युवा कलाकार प्रदर्शन करेंगे।  इसके अतिरिक्त अन्य विधाओं में युवा कलाकारों के प्रोत्साहन हेतु सरकार का निर्णय है कि जिला स्तर पर एवं राज्य स्तर पर लघु नाटक ,शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन ,शास्त्रीय वाद्य वादन, हारमोनियम तथा चाक्षुष कला में मूर्ति कला, छायाचित्र आदि की प्रतियोगिता भी होगी।
4) वेशभूषा ,परिधान, वाद्य यंत्र ,मंच सामग्री और संगत कलाकार की व्यवस्था प्रतिभागियों को स्वयं करनी होगी।आज की बैठक में जिला स्तर पर युवा उत्सव के आयोजन के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें निर्णायक मंडल जो की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की उत्कृष्टता का चयन /आकलन करेंगे, के गठन पर विचार किया गया एवम निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यक्रम स्थल ,मंच सज्जा ,ध्वनि विस्तारक की व्यवस्था इत्यादि विषय पर भी चर्चा की गई।  जिला के आप सभी युवक /युवतियों से, जो कला के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ना चाहते हैं, आप सभी से अनुरोध है कि जिला स्तर के युवा उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं राज्य तथा राष्ट्रीय युवा उत्सव में अपनी उत्कृष्टता का परिचय देते हुए ,जिले का नाम रौशन करें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News