
जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में छापेमारी अभियान जारी कर रखा है। बिजली चोरी के मामले में प्रतिदिन मुकदमा एवं जुर्माना लगाया जा रहा है फिर भी लोग बिजली चोरी से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अगस्त महीने में विभाग के द्वारा जिले में कुल 147 एफआईआर दर्ज किया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि अगस्त माह में बिना वैध विधुत कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली चोरी करते हुए 42 लोगो पर एफआईआर दर्ज किया गया है वही मीटर बाईपास कर चोरी से बिजली का इस्तेमाल करते हुए 83 लोगो को पकड़ा गया है। जबकि बिजली बिल का बकाया रहने के बाद विभाग द्वारा विधुत कनेक्शन काट देने एवं बिना बिजली बिल बकाया राशि जमा किए बिना ही चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले 22 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इस तरह अगस्त महीने में कुल 147 लोगो पर बिजली चोरी का एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसमे 97 लोगो ने जुर्माना की राशी जमा किया है। जिससे विभाग को 2266789 रू प्राप्त हुआ है। इस तरह जुलाई माह में विभाग के द्वारा 171 लोगो पर बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया था। विधुत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अब रात्रि में भी बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कार्यपालक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बिजली चोरी नही करें एवं अपना बिजली बिल ससमय जमा करते रहे ताकि विभाग जिला वासियों को सुरक्षित एवं निर्वाध बिजली आपूर्ति कर सके।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












