DW Samachar – Header
BREAKING

Pakistan-born author Tarek Fatah passes away

पाकिस्तान मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह नहीं रहे, भारत के समर्थन में जीवन भर मजबूती के साथ डटे रहे पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक और स्तंभकार तारिक फतेह का सोमवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी बेटी नताशा ने तारिक के … Read more

Pakistan-born author Tarek Fatah passes away

पाकिस्तान मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह नहीं रहे, भारत के समर्थन में जीवन भर मजबूती के साथ डटे रहे

Pakistan-born author Tarek Fatah passes away
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक और स्तंभकार तारिक फतेह का सोमवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी बेटी नताशा ने तारिक के निधन की पुष्टि की है। 20 नवंबर साल 1949 को कराची में तारिक फतेह का जन्म हुआ। मशहूर लेखक तारिक फतेह ने कराची यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में उन्होंने पत्रकारिता को अपना पेशा बनाया। उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल में काम किया। उससे पहले 1970 में वे कराची सन नाम के अखबार में रिपोर्टिंग करते थे। खोजी पत्रकारिता के कारण वे कई बार जेल भी गए। हालांकि बाद में तारिक पाकिस्तान छोड़ कर सऊदी अरब चले गए। जहां से 1987 में वे कनाडा में बस गए।
तारिक फतेह ऐसे लेखक विचारक थे जिनका भारत से अपार प्रेम था। ‌ उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंचों से भी इसका उल्लेख किया। उनके निधन की पुष्टि उनकी बेटी नताशा ने अपने ट्वीट के जरिए की है। नताशा ने इस दौरान तारिक फतेह को भारत से प्रेम करने वाला बताया है। तारिक फतेह के दुनियाभर में प्रशंसक रहे हैं। नताशा फतेह ने अपने ट्वीट में लिखा, “पंजाब का शेर, हिन्दुस्तान का बेटा, कनाडा का प्रेमी। सत्य वक्ता। न्याय के लिए लड़ने वाला, दलितों और शोषितों की आवाज। तारिक फतेह का निधन हो गया है। उनकी क्रांति उन सभी के साथ जारी रहेगी जो उन्हें जानते और प्यार करते थे। क्या आप हमें जॉइन करेंगे। गौरतलब है कि तारिक फतेह का जन्म कराची में हुआ था लेकिन जब भी उनसे पूछा जाता था तो वह खुद को हिंदुस्तानी बताते थे। तारिक फतेह हिंदुस्तान पाकिस्तान के विभाजन को गलत बताते थे और उनका कहना था कि पाकिस्तान भी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। तारिक फतेह अपनी जिंदगी में हमेशा धार्मिक कट्टरता के खिलाफ रहे और भारतीय संस्कृति को एकता का सूत्र मानते थे। उन पर पाकिस्तानी आतंकियों ने कई बार हमला भी किया था। भारत में भी उनके ‘फतह का फतवा’ कार्यक्रम को लेकर काफी विवाद हुआ था। बता दें कि तारेक फतह इस्लामी कट्टरवाद और पाकिस्तान के खिलाफ आये दिन विवादित बयान देते रहते हैं। वो भारत के न्यूज चैनलों पर अक्सर डिबेट शो में हिस्सा भी लेते हैं। एक प्राइवेट न्यूज चैनल पर उनका ‘फतह का फतवा’ नाम का कार्यक्रम भी प्रसारित होता था। उनके तीखे बयानों को लेकर कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसी साल फरवरी में फतह ने ट्वीट कर बताया कि कुछ लोगों ने उनका सिर तन से जुदा करने की योजना बनाई है। इससे पहले साल 2017 में बरेली के एक मुस्लिम संगठन ने तारेक फतेह का सिर कलम करने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़