DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar hooch tragedy: बिहार के मोतिहारी में शराब पार्टी के बाद 16 लोगों की मौत, कई की हालत अब भी गंभीर

बिहार में शराबबंदी के बीच एक बार फिर से बड़ी घटना सामने आई है। यहां राज्य के मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो मौतें हुईं। लोगों ने इन दोनों मौतों का कारण जहरीली शराब कहा है, वहीं इस मामले को प्रशासन डायरिया बता रही है। वहीं कल की हुई … Read more

liquor-
16 Dead, several Hospitalised After Consuming Illicit Liquor In Bihar's Motihari
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार में शराबबंदी के बीच एक बार फिर से बड़ी घटना सामने आई है। यहां राज्य के मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो मौतें हुईं। लोगों ने इन दोनों मौतों का कारण जहरीली शराब कहा है, वहीं इस मामले को प्रशासन डायरिया बता रही है।

वहीं कल की हुई इस घटना के बाद आज शनिवार दोपहर तक मरने वाले लोगों की संख्या 2 से 16 हो गईं हैं। सभी मरने वालों की उम्र 19 से 48 साल के बीच की है। इनमें सबसे अधिक तुरकौलिया से 11, हरसिद्धी से 3 और पहाड़पुर से 2 लोगों की मौत हुई है।

Digital Women Trust

इस घटना पर मरने वालों के परिजनों का कहना है कि गुरुवार शाम गेहूं की फसल काटने के बाद खेत में शराब पार्टी हुई थी। रात में घर आकर सो गए। सुबह कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद सबसे पहले अस्पताल में पिता-पुत्र ने दम तोड़ा। इसके बाद प्रशासन ने गांव में मेडिकल टीम भेजी। जहां उन्होंने जहरीली शराब से मौत की बात से इनकार कर दिया। शनिवार सुबह तक प्रशासन डायरिया और फूड प्वाइजनिंग पर डटा रहा। लोगों के मरने की घटना के बीच मृतकों के परिजनों और परिवारों ने पोस्टमार्टम बगैर 7 लाशों को जला दिया। फिल्हाल 12 लोगों की हालत अभी भी गंभीर है, उनके बारे में कोई जानकारी खुलकर नहीं आ रही है।

वहीं मामला को गंभीर होते देख पुलिस मुख्यालय के मोतिहारी एसपी को जांच का निर्देश दिया है। जिसके बाद अब पटना से मद्य निषेध विभाग की एक स्पेशल टीम मोतीहारी जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़