DW Samachar – Header
BREAKING

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे पेश किया, 2023-24 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 6-6.8% का लगाया अनुमान

बजट से पहले संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान आर्थिक सर्वे पेश किया। ‌सर्वे में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 6-6.8% का अनुमान लगाया गया है। यह पिछले 3 साल में सबसे धीमी ग्रोथ होगी। वहीं नॉमिनल जीडीपी का अनुमान 11% लगाया गया है। … Read more

Finance Minister Nirmala Sitharaman to present Economic Survey 2022-23
Finance Minister Nirmala Sitharaman to present Economic Survey 2022-23
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बजट से पहले संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान आर्थिक सर्वे पेश किया। ‌सर्वे में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 6-6.8% का अनुमान लगाया गया है। यह पिछले 3 साल में सबसे धीमी ग्रोथ होगी। वहीं नॉमिनल जीडीपी का अनुमान 11% लगाया गया है। FY23 के लिए रियल जीडीपी अनुमान 7% है। सर्वे में कहा गया है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। सर्वे के अनुसार, पीपीपी (पर्चेजिंग पावर पैरिटी) के मामले में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और एक्सचेंज रेट के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था। इकोनॉमिक सर्वे 2023 के मुताबिक, भारत के पास पर्याप्त फॉरेक्स रिजर्व है। तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत का प्रदर्शन बेहतर है। FY23 के पहले 8 महीने में कैपेक्स 63.4% बढ़ा है। कैपिटल इन्वेस्टमेंट साइकिल में बढ़ोतरी का अनुमान है।

FY24 में कमोडिटी कीमतों में कमी से CAD में सुधार होगा। ECLGS के कारण MSME के क्रेडिट ग्रोथ में बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल दिसंबर गुड्स एंड सर्विस एक्सपोर्ट 16% बढ़ा है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संसद में यह पहला अभिभाषण था। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ये युग निर्माण का अवसर, हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गुलामी की मानसिकता से आजादी दिला रहा है। आज राजपथ कर्तव्य पथ बन गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी मेरी सरकार निरंतर प्रयासरत है। जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है। आज कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा हर भारतीय को गौरवान्वित कर रही है। भारतीय सेना के परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान निकोबार के 21 द्वीपों के नामकरण भी किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, मेरी सरकार का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र का और सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसलिए बीते वर्षों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर लड़ाई चल रही है। हमने सुनिश्चित किया है कि व्यवस्था में ईमानदार का सम्मान होगा। भ्रष्टाचार मुक्त इको सिस्टम बनाने, बेनामी संपत्ति अधिनियम को नोटिफाई किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कठोर प्रहार तक, एलओसी से लेकर एलएसी तक हर दुस्साहस के कड़े जबाव तक, आर्टिकल 370 हटाने से लेकर तीन तलाक तक, मेरी सरकारी की पहचान निर्णायक सरकार की रही है।

Digital Women Trust

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मैं आज इस सत्र के माध्यम से, देशवासियों का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने लगातार दो बार, एक स्थिर सरकार को चुना है। मेरी सरकार ने देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा, नीति-रणनीति में संपूर्ण परिवर्तन की इच्छाशक्ति दिखाई। जो भारत कभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था, वही आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना है. जिन सुविधाओं के लिए देश की एक बड़ी आबादी ने दशकों तक इंतजार किया, वे इन वर्षों में उसे मिली है। इससे पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला अभिभाषण है। यह नारी सम्मान का मौका है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने विपक्ष के सांसदों से अपील की कि सत्र में तकरार भी रहेगी, लेकिन तकरीर भी होनी चाहिए। लोकसभा कल 11 बजे तक स्थगित हो गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़