DW Samachar – Header
BREAKING

COVID19: Bharat Biotech’s nasal Covid vaccine, iNCOVACC, launched

COVID19: Bharat Biotech's nasal Covid vaccine, iNCOVACC, launched
Bharat Biotech's nasal Covid vaccine, iNCOVACC, launched

भारत बायोटेक की नेजल कोविड वैक्सीन भारत में हुई लॉन्च, बूस्टर के तौर पर दी जाएगी

Bharat Biotech's nasal Covid vaccine, iNCOVACC, launched
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को भारत बायोटेक की नेजल कोविड वैक्सीन iNCOVACC को लॉन्च किया। भारत बायोटेक की ओर से बनाई गई ये वैक्सीन सरकार को 325 रुपये प्रति डोज में उपलब्ध होगी, जबकि निजी अस्पतालों में इसकी कीमत 800 रुपये होगी। हीट्रोलोगस बूस्टर के लिए ये दुनिया की पहली इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन है। भारत बायोटेक को दिसंबर 2022 में प्राथमिक 2-खुराक और हीट्रोलोगस बूस्टर के रूप में मंजूरी मिली थी। इससे पहले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने 18 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लिए आपातकालीन स्थितियों में इंट्रानेजल वैक्सीन के प्रतिबंधित उपयोग को मंजूरी दी थी। ये एक लागत प्रभावी कोविड वैक्सीन है जिसमें सीरिंज, सुई, अल्कोहल वाइप्स, बैंडेज आदि की आवश्यकता नहीं होती है। फिलहाल हमें मांसपेशियों में इंजेक्शन के जरिए वैक्सीन लगाई जा रही है। इस वैक्सीन को इंट्रामस्कुलर वैक्सीन कहते हैं। नेजल वैक्सीन वो होती है जिसे नाक के जरिए दिया जाता है। क्योंकि ये नाक के जरिए दी जाती है इसलिए इसे इंट्रानेजल वैक्सीन कहा जाता है। यानी इसे इंजेक्शन से देने की जरूरत नहीं है और न ही ओरल वैक्सीन की तरह ये पिलाई जाती है। यह एक तरह से नेजल स्प्रे जैसी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़