DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली-एनसीआर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.8 मापी गई, मची दहशत

दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। ‌उसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को दोपहर 2:28 बजे 30 सेकेंड तक भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.8 आंकी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के कालिका से 12 किलोमीटर दूर था। इसका … Read more

Earthquake - DW Samachar
Earthquake of magnitude 5.8 were felt in Delhi-NCR, Uttarakhand, UP and several other neighboring areas
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
Earthquake of magnitude 5.8 were felt in Delhi-NCR, Uttarakhand, UP and several other neighboring areas

दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। ‌उसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को दोपहर 2:28 बजे 30 सेकेंड तक भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.8 आंकी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के कालिका से 12 किलोमीटर दूर था। इसका असर नेपाल, भारत और चीन तक पड़ा। नए साल के शुरुआत से लेकर अब तक राजधानी में भूकंप की यह तीसरी घटना है। भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के भी कुछ इलाकों में महसूस किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक धरती हिली है। राजधानी देहरादून में भूकंप के झटके महसूस हुए तो उधमसिंह नगर में भी धरती हिली है।

भूकंप के ये झटके दोपहर 2.28 बजे महसूस हुए हैं। चिंता की बात ये है कि चमोली के भू धंसाव प्रभावित जोशीमठ में भी भूकंप के झटके आए हैं। यूपी के संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर में दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट के आसपास बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक से धरती डोलने की वजह से लोग घरों से बाहर निकल आए। शाहजहांपुर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। इसी के साथ बरेली में भी भूकंप के हल्के झटके आये हैं। वहीं, पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.8 मैग्नीट्यूड मापी गई है। चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं। कहीं से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़