DW Samachar – Header
BREAKING

अमेरिका में फिर फायरिंग की घटना, आयोवा के स्कूल में हमलावर ने गोली मारकर 2 छात्रों की ली जान

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। यूएसए से आए दिन फायरिंग की वारदात की खबरें आ जाती है। ‌ जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। अब एक बार फिर अमेरिका के आयोवा में डेस मोइनेस शहर के एक स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में 2 छात्रों … Read more

USA-2-killed-in-Shooting
US: 2 students dead, adult hurt in Des Moines shooting
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। यूएसए से आए दिन फायरिंग की वारदात की खबरें आ जाती है। ‌ जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। अब एक बार फिर अमेरिका के आयोवा में डेस मोइनेस शहर के एक स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में 2 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 1 टीचर गंभीर रूप से घायल है। डेस मोइनेस पुलिस ने दोनों मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, घायल टीचर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। शेरिफ दफ्तर ने बताया कि डेस मोइनेस स्कूल में कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की गई। यहां दोपहर एक बजे इमरजेंसी कर्मचारियों को स्कूल में बुलाया गया। अधिकारियों को 2 छात्र गंभीर रूप से घायल मिले, उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया। दोनों ही छात्रों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कैलिफोर्निया में दो दिनों के भीतर हुई यह तीसरी घटना है, इससे पहले 21 जनवरी को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के मोंटेरे पार्क में चीनी नए साल के सेलिब्रेशन में हुई फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई थी। कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में हुई मास शूटिंग के मामले में पुलिस को एक वैन से 72 साल के संदिग्ध हमलावर की लाश मिली थी। लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। खुदकुशी से पहले हमलावर ने मोंटेरी पार्क इलाके में आंधाधुंध गोलियां चला दीं। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 5 महिलाएं थीं। हमला तब हुआ था, जब यहां एक डांस हॉल में लूनर न्यू ईयर सेलिब्रेशन चल रहा था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़