सोम, अप्रैल 13, 2026

भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने किया स्वागत, राहुल गांधी ने किया संबोधित

Chief Minister Sukhwinder Singh welcomed Bharat Jodo Yatra on reaching Himachal, Rahul Gandhi addressed People
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा के मीलवां रास्ते प्रवेश कर गई है। यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया। वहीं, हिमाचल में प्रवेश के बाद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि हमने ये यात्रा देश में बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर शुरू की। हमारा लक्ष्य प्यार बांटना है। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा, 3-4 लोगों के लिए पूरी सरकार चलाई जा रही है। जो भी होता है वो उन लोगों के लिए होता है। हमारे किसान, मजदूर, युवा के लिए नहीं किया जाता। भारत की सरकार जो भी करती है वह भारत के 2-3 सबसे बड़े अरबपतियों की मदद करने के लिए करती है। राहुल गांधी सुबह करीब 11 बजे इंदौरा के पास क्षत्रिय महाविद्यालय नादौन काठगढ़ रोड ब्रेक लेंगे। इसके बाद दोपहर नादौन काठगढ़ से फिर यात्र शुरू करेंगे। यात्रा मलोट, इंदौरा से गुजरते हुए कांगड़ा जाएगी।

यहां ब्रेक लेने के बाद राहुल कोने में बैठक करेंगे। इसके बाद वापस पंजाब के पठानकोट लौट आएंगे। यहीं से वह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा तमाम विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News