DW Samachar – Header
BREAKING

आज दिल्ली में भाजपा का रोड शो, पीएम मोदी भी होंगे शामिल, कई रास्ते रहेंगे बंद

भारतीय जनता पार्टी की आज से यानी 16 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। इस दौरान आज भाजपा दिल्ली में तीन बजे से संसद मार्ग पर पटेल चौक से जय सिंह रोड जंक्शन तक रोड शो निकालेगी। बीजेपी के इस रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। साथ … Read more

BJP National Executive Meeting Delhi Police issues Traffic
BJP National Executive Meeting: Delhi Police issues Traffic advisory for PM Modi’s roadshow in Delhi today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारतीय जनता पार्टी की आज से यानी 16 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। इस दौरान आज भाजपा दिल्ली में तीन बजे से संसद मार्ग पर पटेल चौक से जय सिंह रोड जंक्शन तक रोड शो निकालेगी। बीजेपी के इस रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। साथ ही भारी संख्या में लोगों के शामिल होने के संभावना है।

वहीं इस रोड शो के दौरान यातायात में वाधा को देखते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि रोड शो मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि अगर जरूरी न हो तो नई दिल्ली में आने से बचें और पर्याप्त समय लेकर चलें।

Digital Women Trust

दोपहर 2.30 से पांच बजे तक ये मार्ग रहेंगे बंद:

BJP President reaches Bjp headquarter to attend National Executive meeting

भाजपा के रोड शो के चलते आज सोमवार को दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक अशोक रोड विंडसर प्लेस से जीपीओ (दोनों कैरिज्वे), जयसिंह रोड, संसद मार्ग, जनपथ से संसद मार्ग तक टॉलस्टॉय मार्ग, रेल भवन गोलचक्कर से संसद मार्ग तक रफी मार्ग, जंतर-मंतर रोड, इम्तियाज खान मार्ग और बांग्ला साहिब लेन बंद रहेगी।

इन मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने के आसार:

रोड शो के चलते बाबा खड़क सिंह रोड, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, पार्क स्ट्रीट/शंकर रोड, मिंटो रोड, मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड, पंचकुईया रोड, रायसीना रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, जनपथ, फिरोजशाह रोड, सुनहरी मस्जिद से रेल भवन गोलचक्कर तक रफी मार्ग, रानी झांसी रोड, डीबीजी रोड, चेम्सफोर्ड रोड, भाई वीर सिंह मार्ग, डीडीयू मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग आदि मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

वहीं रोड शो के चलते गोलडाक खाना गोलचक्कर, गुरुद्वारा रकाबगंज, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, रेल भवन गोलचक्कर, आउटर सीसी- संसद मार्ग जंक्शन, रायसीना रोड-जंतर-मंतर रोड जंक्शन, जनपथ- टॉलस्टॉय रोड जंक्शन और टॉलस्टॉय रोड-केजी मार्ग से परिवर्तित किया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़