
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
महाराष्ट्र के शिरडी में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां शिरडी हाईवे पर पाथरे के पास एक बस और ट्रक में भिडंत हो गई, जिसमें करीब 10 लोगों की मौत की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान बस में करीब 50 लोग सवार थे।
नासिक पुलिस ने बताया कि हादसा नासिक-शिरडी राजमार्ग पर पथारे के पास हुआ। बस साईं बाबा के भक्तों को लेकर जा रही थी। तभी उसकी टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















