DW Samachar – Header
BREAKING

फिल्मी राइटर संजय चौहान का 62 वर्ष की आयु में निधन, लीवर संबंधी बीमारी से थे पीड़ित

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘पान सिंह तोमर’ और आई एम कलाम जैसे बेहतरीन फिल्मों के राइटर संजय चौहान का 62 वर्ष के उम्र में निधन हो गया है। संजय चौहान ने 12 जनवरी यानी कल गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से … Read more

Former journalist and screenwriter Sanjay Chauhan passed awa
Former journalist and screenwriter Sanjay Chauhan passed away in Mumbai at the age of 60
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘पान सिंह तोमर’ और आई एम कलाम जैसे बेहतरीन फिल्मों के राइटर संजय चौहान का 62 वर्ष के उम्र में निधन हो गया है। संजय चौहान ने 12 जनवरी यानी कल गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से लीवर की पुरानी बीमारी से पीड़ित थे।

मध्य प्रदेश में जन्मे संजय चौहान के पिता रेलवे में काम करते थे और उनकी मां शिक्षिका थीं। संजय चौहान ने पत्रकार के रूप में दिल्ली से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1990 के दशक में वह सोनी टीवी के लिए क्राइम बेस्ड सीरीज ‘भंवर’ लिखने के बाद मुंबई आ गए थे।

Digital Women Trust

इसके बाद संजय चौहान ने बहुत सी फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली। संजय चौहान ‘पान सिंह तोमर’ के अलावा तिग्मांशु धूलिया के साथ ‘साहेब बीवी गैंगस्टर’ भी लिख चुके हैं। वहीं, अपनी फिल्म ‘आई एम कलाम’ के लिए उन्हें बेस्ट स्टोरी के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ और ‘धूप’ भी उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में से हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़