DW Samachar – Header
BREAKING

Sikkim Army Truck Accident: 16 Army personnel killed in North Sikkim road accident

सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 16 जवानों की मौत, चार घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख, रेस्क्यू जारी
16 Army personnel killed in North Sikkim

सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 16 जवानों की मौत, चार घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख, रेस्क्यू जारी

Sikkim Army Truck Accident: 16 Army personnel killed in North Sikkim road accident
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 16 जवानों की मौत हो गई है। 4 घायल हैं। आर्मी ने बताया गया कि वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वाहन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम हेलिकॉप्टर के जरिए शवों और घायल जवानों को बाहर निकाल रही है। रक्षा मंत्रालय के जारी किए गए बयान में बताया गया कि उत्तरी सिक्किम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई। 23 दिसंबर को नॉर्थ सिक्किम के जेमा में एक ऑर्मी ट्रक के सड़क हादसे में भारतीय सेना को ये बड़ी क्षति उठानी पड़ी।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन उस तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था जो सुबह चट्टेन से थंगू की ओर जा रहा था। ज़ेमा के रास्ते में, वाहन एक तेज मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया इस हादसे में 3 जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों के अलावा 13 जवानों ने दम तोड़ दिया। भारतीय सेना ऐसे दुखद समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि, “उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।‌ जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़