शुक्र, अप्रैल 3, 2026

दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा: एक बार फिर गांधी परिवार साथ दिखाई दिया, राहुल गांधी के साथ सोनिया और प्रियंका भी साथ चलीं

Sonia, Priyanka March With Rahul As Bharat Jodo Yatra Enters Delhi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के बाद आज राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर गई। सुबह बदरपुर बॉर्डर से राजधानी दिल्ली पहुंची। दिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रॉबर्ट वाड्रा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। कांग्रेस की इस यात्रा का आज 108वां दिन है। दिल्ली में राहुल गांधी 23 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। दिल्ली में यात्रा निजामुद्दीन, इंडिया गेट सर्किल-आईटीओ-दिल्ली कैंट-दरियागंज से लाल किले की ओर जाएगी। शाम में राहुल गांधी और कुछ यात्री कार से राजघाट, वीरभूमि और शांतिवन जाएंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गई है। यहां कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी यात्रा में शामिल हो गए हैं। पूरा गांधी परिवार राहुल के साथ आगे बढ़ रहा है।

आज यात्रा शाम को लालकिला पहुंचेगी और फिर 8 दिन का विश्राम होगा। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है। कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा ने अब तक 9 राज्यों का सफर तय किया है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। इस दौरान इन राज्यों के 46 जिलों को कवर किया गया है। अब तक राहुल और उनके सहयोगी करीब तीन हजार किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, कुल 150 दिन में भारत जोड़ो यात्रा को 12 राज्यों में 3 हजार 570 किमी की दूरी पैदल तय करना है। यात्रा पूरी करने के लिए राहुल को अब सिर्फ 570 किमी का सफर तय करना है। वे इस दौरान तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से गुजरेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News