DW Samachar – Header
BREAKING

भारत जोड़ो यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और उनकी बेटी भी शामिल हुईं

भारत जोड़ो यात्रा में आज एक बार फिर राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी शामिल होने पहुंचीं। इस यात्रा में प्रियंका गांधी की बेटी भी साथ में हैं। सोमवार को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा आठवें दिन सवाई माधोपुर जिले में पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आज केवल महिलाओं … Read more

IMG-20221212-WA0003
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत जोड़ो यात्रा में आज एक बार फिर राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी शामिल होने पहुंचीं। इस यात्रा में प्रियंका गांधी की बेटी भी साथ में हैं। सोमवार को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा आठवें दिन सवाई माधोपुर जिले में पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आज केवल महिलाओं को समर्पित की गई, लेकिन यात्रा की शुरुआत के बाद भारी भीड़ होने के चलते महिला शक्ति पदयात्रा को मिक्स कर दिया गया, अब पुरुष यात्री और महिलाएं साथ चल रही हैं। प्रियंका गांधी और उनकी बेटी मिराया भी यात्रा में राहुल के साथ हैं। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है। आज बूंदी के तेजाजी मंदिर से यात्रा की शुरुआत की गई है। यात्रा में महिलाओं की भारी भीड़ नजर आ रही है। राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद, भारत जोड़ो यात्रा में सप्ताहभर लंबा ब्रेक आएगा। 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक यात्रा का ब्रेक रहेगा। फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा सचिन पायलट के समर्थकों की ज्यादा संख्या वाले इलाके में है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। इस पदयात्रा को लेकर राहुल गांधी का कहना है कि यात्रा से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। जो चीजें हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या गाड़ी में यात्रा करते समय नहीं समझी जा सकतीं। किसानों से हाथ मिलाने के बाद ही कोई समझ पाता है कि वे क्या कर रहे हैं। यह हेलीकॉप्टर से नहीं सीखा जा सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़