DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार में राजविंदर सिंह भट्टी नए पुलिस महानिदेशक होंगे, डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल कल खत्म होगा

बिहार में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल कल (19 दिसंबर) को खत्म हो रहा है। बता दें कि भट्टी 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी … Read more

IMG-20221218-WA0004
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल कल (19 दिसंबर) को खत्म हो रहा है। बता दें कि भट्टी 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के डीजी पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। भट्टी मूल रूप से पंजाब के हैं लेकिन बिहार कैडर होने की वजह से उन्होंने राज्य में क्राइम को कम करने के लिए काफी काम किया है। बिहार में भट्टी की छवि एक कड़क अधिकारी की है। कहा जाता है कि उन्होंने शहाबुद्दीन, प्रभुनाथ सिंह, दिलीप कुमार सिंह जैसे बाहुबलियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान बिना किसी हिचकिचाहट के काम किया था। उन्हें सीवान में डीआईजी के तौर पर काम करने का भी मौका मिला। भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत 2 बार सीबीआई में भी रहे हैं और उन्होंने एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया में चीफ विजिलेंस ऑफिसर के रूम में भी सेवाएं दी हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़