
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
पिछले महीने 20 नवंबर से कतर की राजधानी दोहा में फीफा वर्ल्ड कप का आगाज हुआ था। आखिरकार वो दिन आ गया जब पूरी दुनिया को फुटबॉल के महासमर के फाइनल का इंतजार था। कुछ देर बाद ही अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच शुरू होने जा रहा है। दोहा में दोनों देशों के प्रशंसकों में जबरदस्त दीवानगी छाई हुई है। वहीं भारत से भी कई जानी-मानी हस्ती फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मैच देखने के लिए पहुंची हुईं हैं। फाइनल मुकाबले को लेकर देश में पश्चिम बंगाल, केरल और गोवा आदि प्रदेशों में भी फुटबॉल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। पूरी दुनिया के फुटबॉल फैंस की नजरें दोहा के लुसैल स्टेडियम पर लगी हैं। रात 8:30 बजे से डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में एक तरफ जहां लियोनेल मेसी होंगे, वहीं दूसरी तरफ उन्हें टक्कर देने के लिए काइलियन एमबापे होंगे। मेसी इससे पहले भी फाइनल में खेल चुके हैं, लेकिन उनकी टीम 2014 में जर्मनी से हार गयी थी। एम्बापे के रहते हुए फ्रांस ने 2018 में क्रोएशिया को हरा कर वर्ल्ड कप जीता था। अर्जेंटीना की टीम फ्रांस को हराकर मेसी को वर्ल्ड कप का तोहफा देना चाहेगी। आज रात तक दुनिया को नया फुटबॉल चैंपियन मिल जाएगा। ऐसे में फैंस अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। कोई फ्रांस के स्टार किलियन एमबाप्पे का उत्साह बढ़ा रहा है, तो कोई अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को चियर कर रहा है। फ्रांस और अर्जेंटीना ने 2-2 बार वर्ल्ड कप टाइटल जीते हैं। फ्रांस के पास लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है, जबकि अर्जेंटीना को 36 साल से ट्रॉफी का इंतजार है। फ्रांस ने 1998 और 2018 में वर्ल्ड कप जीता था। वहीं, अर्जेंटीना ने आखिरी बार महान फुटबॉलर डिएगो मैराडोना की कप्तानी में 1986 में वर्ल्ड कप जीता था। तब से टीम चैंपियन नहीं बन सकी है। लियोनल मेसी पर उनके फैंस पूरा भरोसा जता रहे हैं कि वह खिताब दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। वहीं फ्रांस टीम में किलियन एम्बाप्पे जैसे धुरंधर हैं। मेसी का यह आखिरी फीफा वर्ल्ड कप है। कुछ दिनों पहले मेसी ने खुद ही संन्यास लेने की घोषणा की थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












