DW Samachar – Header
BREAKING

9 Indians Among 10 Killed In Maldives Fire

मालदीव में भीषण आग लगने से 9 भारतीयों समेत 10 लोगों की मौत, राजधानी माले में हुआ हादसा
9 Indians Among 10 Killed In Maldives Fire

मालदीव में भीषण आग लगने से 9 भारतीयों समेत 10 लोगों की मौत, राजधानी माले में हुआ हादसा

9 Indians Among 10 Killed In Maldives Fire
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मालदीप की राजधानी माले में गुरुवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ। ‌ माले विदेशी कामगारों के घरों में भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। आग लगने से मरने वाले 10 लोगों में 9 भारतीय वर्कर्स समेत एक बांग्लादेशी भी शामिल है। दमकल सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें आग को काबू पाने में चार घंटे का समय लगा। मृतकों में नौ भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। आग में नष्ट हुई एक इमारत की ऊपरी मंजिल से उन्होंने 10 शव बरामद किए। बताया जा रहा है कि आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर के कार रिपेयरिंग गैराज में लगी थी। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने माले में आग लगने की इस घटना पर शोक जताया है, जिसमें 9 भारतीय नागरिकों समेत कुल 10 लोगों की मौत हुई है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह इस घटना को लेकर मालदीप सरकार के संपर्क में बने हुए हैं। बता दें कि मालदीव समुद्र के बीच में बसा एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां दुनिया भर के सैलानी पहुंचते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़