मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अगले महीने होने वाले यूपी के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। मैनपुरी सीट पर यादव परिवार का कई दशकों से कब्जा है। मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत को अब डिंपल यादव संभालेंगी।इससे पहले पूर्व सांसद और मुलायम के पोते तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाकर सभी सस्पेंस को खत्म कर दिया। मैनपुरी उपचुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 17 नवंबर तक नामांकन होंगे। पांच दिसंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को मतगणना होगी। अखिलश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट छोड़ने के बाद वहां 2012 में उपचुनाव हुआ। सपा ने इस बार भी डिंपल यादव पर भरोसा जताया। इस चुनाव में बसपा, कांग्रेस, भाजपा ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा जबकि, दो लोगों के नामांकन वापस लेने के बाद डिंपल निर्विरोध चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। वहीं 2014 लोकसभा चुनाव में भी वह कन्नौज सीट बचा ले गईं थी। हालांकि 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












