DW Samachar – Header
BREAKING

IND vs ENG|T20 World Cup 2022 Semifinal 2: England defeated India by 10 wickets

इंग्लैंड ने टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचने का सपना किया चकनाचूर, भारत को 10 विकेट से हराया
IND vs ENG-T20 World Cup 2022 Semifinal 2- England defeated

इंग्लैंड ने टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचने का सपना किया चकनाचूर, भारत को 10 विकेट से हराया

IND vs ENG|T20 World Cup 2022 Semifinal 2: England defeated India by 10 wickets
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड में भारत का सपना चूर कर दिया। टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंची। एडिलेड में गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने इंडिया को 10 विकेट से हराया। भारत ने 169 का टारगेट दिया था। इंग्लैंड के ओपनर्स ने 10 के रनरेट से 16वें ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लिश ओपनर्स एलेक्स हेल्स ने 183 के स्ट्राइक रेट से 86 बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 163 के स्ट्राइक रेट से 80 का स्कोर किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने कोई गलती नहीं की और बड़ी ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी कोई काम न आई। इंग्लैंड ने शुरुआती ओवर्स में ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं और टीम इंडिया के बॉलर्स पर जोस बटलर और एलेक्स हेल्स टूट पड़े । टीम इंडिया के हाथ से मैच और वर्ल्ड कप दोनों ही हाथ से निकल गया। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रनों का स्कोर खड़ा किया है। हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। जब भारतीय टीम मुश्किल में थी, उस वक्त हार्दिक ने यहां शानदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 33 बॉल में 63 रनों की पारी खेली। हार्दिक पंड्या ने इस दौरान 4 चौके और 5 छक्के जमाए। हार्दिक की ये पारी ना होती तो शायद भारत इस मैच में काफी संघर्ष कर रहा होता। हार्दिक पंड्या की इस पारी के बदौलत भारत ने 20 ओवर में 168 का स्कोर बनाया । टी-20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव सेमीफाइनल में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए. सिर्फ 10 बॉल में 14 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव आउट हो गए। टीम इंडिया ने इस पारी में कुल 6 विकेट गंवाए। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या 63 और विराट कोहली 50 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़