दुनिया का सबसे पॉपुलर कार्टून ‘मिकी माउस’ 94 साल पहले आज के दिन जन्मा था, इसे वाल्ट डिज्नी ने बनाया

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दुनिया का सबसे पॉपुलर मिकी माउस कार्टून का 94 साल पहले आज ही के दिन जन्म हुआ था। लाल पैंट, पीले जूते, सफेद दस्ताने पहनने वाला यह चूहा हमेशा मुस्कुराता दिखता है। हमारा पूरा बचपन जिस एक कार्टून किरदार के सबसे नजदीक रहा है वह किरदार मिकी माउस है। इसे वाल्ट डिज्नी ने निर्मित किया था। आधिकारिक तौर पर यह किरदार पहले पहले 18 नवंबर 1928 को दिखाई दिया था। मिकी कार्टून किरदार के निर्माण की सबसे अलग बात यह है कि वॉल्ट डिज्नी खुद ही चूहों से डरते थे। इसके बावजूद उन्होंने इस किरदार को ऐसा बनाया।

मिकी माउस दुनिया के इतिहास का ऐसा पहला कार्टून किरदार है जिसने बोलना शुरू किया. मिकी द्वारा बोला गया पहला शब्द ‘हॉट डॉग’ था। डिज्नी ने मिकी माउस के साथ शॉर्ट फिल्म ‘प्लेन क्रेजी’ और ‘द गैलोपिन गैचो’ बनाई। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसी साल स्टीमबोट विली फिल्म आई, जिसमें सिंक्रोनाइज्ड म्यूजिक इफेक्ट डाला था। साल के अंत तक मिकी फेमस हो गया था। मिकी की लोकप्रियता बढ़ती देख 1929 में ‘द कार्निवल किड नाम’ की फिल्म बनाई। मिकी को पहली बार आवाज मिली। इसमें मिकी ने दो ही शब्द बोले थे- हॉट डॉग्स। यह आवाज भी डिज्नी ने ही मिकी को दी थी। मिकी बोलने वाला पहला कार्टून बन गया था। हॉलीवुड के वॉक ऑफ फेम में शिरकत करने वाले पहले कार्टून किरदार का नाम मिकी माउस है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















