धनबाद में अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
झारखंड के धनबाद में आज अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खदान धंसने कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना धनबाद के निरसा की है, ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में यह बड़ा हादसा हुआ है। घटना शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे सुबह की बताई जा रही है। अवैध खनन के दौरान अचानक चाल धंस गई है। जिसमें कई मजदूर दब गए हैं। बताया जा रहा है कि जो मजदूर दबे हैं वो स्थानीय नहीं हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से ज्यादा पैसे का लालच देकर काम पर रखा जाता था। हालांकि लोगों के दबने की पुष्टि नहीं की गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












