DW Samachar – Header
BREAKING

एमपी में शिक्षक का गहरा प्यार, पत्नी की मृत्यु के बाद भी शव को घर में ही दफनाया

मध्यप्रदेश में एक शिक्षक अपनी पत्नी से इतना गहरा प्यार करता था कि उसकी मृत्यु के बाद भी उसके शव को अपने कमरे में ही दफना दिया। यह मामला है मध्य प्रदेश के डिंडोरी का। तीन दिन पहले जब पत्नी की मृत्यु बीमारी के बाद हो हो गई तब भी टीचर पत्नी से दूर नहीं … Read more

IMG-20220826-WA0027
Teacher’s deep love in MP, even after wife’s death, dead body was buried at home
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मध्यप्रदेश में एक शिक्षक अपनी पत्नी से इतना गहरा प्यार करता था कि उसकी मृत्यु के बाद भी उसके शव को अपने कमरे में ही दफना दिया। यह मामला है मध्य प्रदेश के डिंडोरी का। तीन दिन पहले जब पत्नी की मृत्यु बीमारी के बाद हो हो गई तब भी टीचर पत्नी से दूर नहीं रह सका। उसके शव को घर में ही दफना दिया। आसपास के लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने पहले थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर कलेक्टर के पास पहुंच गए। प्रशासन ने टीचर के घर खुदाई कराकर शव निकाला। टीचर ने खुदाई का विरोध किया लेकिन पुलिस प्रशासन के सामने उसकी नहीं चल पाई। शव को देर रात समाज की रीति के मुताबिक नर्मदा किनारे दफना दिया गया।डिंडौरी के वार्ड 14 में ओमकार दास मोगरे रहते हैं। वे प्राथमिक स्कूल इमलई में टीचर हैं। 25 साल पहले उनकी शादी रुक्मिणी से हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। ओमकार के लिए रुक्मिणी ही सब कुछ थी। मंगलवार सुबह पत्नी की मौत हो गई। वह सिकलसेल की बीमारी से पीड़ित थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़