DW Samachar – Header
BREAKING

लालू-तेजस्वी से लगाई थी गुहार: पटना में “ग्रेजुएट चायवाली” को वापस मिली टी स्टाल, निगम कर्मचारी उठा ले गए थे ठेला

पटना में ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता का ठेला नगर निगम के कर्मचारियों ने वापस कर दिया है। गुरुवार को निगम कर्मी जेसीबी से चाय का ठेला उठा ले गए थे। वह ठेला पकड़कर नगर निगम के कर्मियों को रोकती रही लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। सोशल मीडिया पर प्रियंका गुप्ता का रोते हुए वीडियो … Read more

20220819_130247
Graduate Chailwali returns as she got her stall back
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पटना में ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता का ठेला नगर निगम के कर्मचारियों ने वापस कर दिया है। गुरुवार को निगम कर्मी जेसीबी से चाय का ठेला उठा ले गए थे। वह ठेला पकड़कर नगर निगम के कर्मियों को रोकती रही लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। सोशल मीडिया पर प्रियंका गुप्ता का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ। उसके बाद ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका रोते-रोते आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंची और नगर निगम से ठेला वापस दिलाने की गुहार लगाई।

Graduate Chailwali returns as she got her stall back after meeting Lalu Yadav

अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पहल पर स्टाल वापस मिल गया है। दरअसल, पटना के बोरिंग रोड इलाके में एसकेपुरी पार्क के पास नगर निगम ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर लगे ग्रेजुएट चाय वाली सहित 10 दुकानों को हटाया गया।

Digital Women Trust

ग्रेजुएट चाय वाली की दुकान पहले पटना वीमेंस कॉलेज के पास लगती थी। मगर प्रियंका गुप्ता वहां से उसे हटाकर बोरिंग रोड इलाके में ले गई थीं। नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने कहा कि चाय की स्टॉल वापस दे गई है। जहां वे पहले चाय की दुकान लगती थी वो वहीं लगाएंगी। आगे उनको कोई परेशानी नहीं होगी। बता दें कि प्रियंका गुप्ता बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली है और वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से कॉमर्स में स्नातक किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो प्रियंका ने चाय का स्टाल लगाया। प्रियंका की दुकान ‘ग्रेजुएट चायवाली’ पर साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और भोजपुरी फिल्मों की स्टार अक्षरा सिंह भी चाय पीने पहुंच चुकी हैं।‌‌ पटना में ग्रेजुएट चायवाली के यहां दूर-दूर से लोग चाय पीने आते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़