
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बिहार की राजधानी पटना के मनेर में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई है। ये मजदूर रामपुर पतीला घाट के समीप नाव पर खाना बना रहे थे, तभी इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गई। इस घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान रंजन पासवान, दशरथ पासवान, ओम प्रकाश राय (नव का मालिक) और कन्हाई बिंद के रूप में हुई है। इसमें से रंजन पासवान, दशरथ पासवान और ओम प्रकाश राय हल्दी छपरा मनेर के रहने वाले थे। कन्हाई बिंद साहिबगंज (शोभनपुर, झारखंड) का रहने वाला था। मौत की सूचना के बाद मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है।

बताया जा रहा है कि अवैध बालू लदे इस नाव पर लगभग 20 मजदूर सवार थे। जिनमें से चार मजदूर झोपड़ी में खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस रिसाव हुआ और उसमें आग लग गई। नाव पर डीजल भी रखा हुआ था। उसमें भी आग लग गई और नाव के किनारे में फंसकर चार लोग जल गए जिससे उनकी वहीं मौत हो गई।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















