DW Samachar – Header
BREAKING

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया, देश की 15वीं राष्ट्रपति को बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिए हैं। पहले ही द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही थी। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर … Read more

FYM2VuVacAIFpzK
Prime Minister Narendra Modi greets and congratulates Droupadi Murmu on being elected as the new President of the country.
Prime Minister Narendra Modi greets and congratulates Droupadi Murmu on being elected as the new President of the country.
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिए हैं। पहले ही द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही थी। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है। अभी एक राउंड वोटों की गिनती बची है, लेकिन यह सिर्फ औपचारिकता मात्र है। मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। वहीं यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। बाकी के राज्यों की गिनती जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्‌डा मुर्मू से मिलने उनके घर पहुंचे। यशवंत सिन्हा ने भी हार मान ली है। उन्होंने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा- द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी। मुर्मू को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई। वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं। आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचीं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़