DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

जानिये अपनी राशिफल के हाल
DW Rashifal
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक: 20 जुलाई 2022

Digital Women Trust

दिन – बुधवार

मेष: आज के दिन आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बहुत समय से अटका कोई जरूरी काम अवश्य पूरा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

वृषभ: आज के दिन भावनात्मक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। कामकाज के सिलसिले मेंयात्रा हो सकती है जो थकाने वाली रहेगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, बेहतर समय की प्रतीक्षा करें। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। शेयर मार्केट, सट्टा बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से देखा जाए तो आज का दिन फलदायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करने पर फल अच्छा मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की भी संभावना है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। छोटी या बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

कर्क: आज के दिन भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है कोई बड़ी पूंजी निवेश करने से पहले जीवनसाथी की राय लें। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों में सफलता मिले गी। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। छात्रों को आज से कड़ी मेहनत करने पर ही फल मिलेगा।

सिंह: आज का दिन फलदायी रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में आय अच्छी होगी लेकिन धन व्यय की भी अधिकता रहेंगी। वाणी द्वारा आप सब के मन को जीत पाएंगे। व्यापारी कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच विचार करें। आज आप अपने स्वास्थ्य को विशेष ध्यान दे। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

कन्या: आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप सक्रिय महसूस करेंगे। आज आप किसी भी काम को वक़्त पर या वक़्त से पहले पूरा कर लेंगे। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए दिन अच्छा है कई नए मौके मिल सकते है। ऑफिस में अधिकारियों के सामने अपनी बात सही तरीके से रख पाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

तुला: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किंतु घरेलू मोर्चे पर आज मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय से पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज दिन सामान्य है। छात्रों को किसी चुनौतीपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। घरेलू सामानों में खर्चा बढ़ सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन सुखद रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा जिसके चलते स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक उन्नति होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर गुजरेगा किसी बड़ी उलझन से सामना नहीं होगा। तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। दूर स्थान की यात्रा फायदेमंद साबित होगी।

धनु: आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से सकारात्मक विकास की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आपके स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा है, फल अच्छा मिलेगा।

मकर: आज के दिन छोटी मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। बहुत समय से जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को अध्यापकों से सहायता प्राप्त होगी।

कुंभ: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किंतु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़ें जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है, धन प्राप्ति के योग हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक काम की वजह से कहीं आसपास यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके अच्छे व्यवहार से कार्यक्षेत्र में लोग खुश हो जाएंगे। समझदारी से व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा। मित्रों से किसी काम को लेकर सहायता मिल सकती है। छात्रों को अच्छे रिज़ल्ट प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़