
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारे जाने की खबर आई है। जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार नारा शहर में यह घटना भाषण देने के दौरान हुई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के बाद एक संदिग्ध को भी पकड़ा गया है।
जापान के NHK वर्ल्ड न्यूज की ओर से बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर पड़े। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वह घायल हैं। घटना वाली जगह पर एक NHK रिपोर्टर ने कुछ ऐसा सुना जो बंदूक की गोली की तरह लगा और उसने आबे के शरीर से खून बहते देखा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












