
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत में सुधार हो रहा है। लालू प्रसाद यादव का दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है। आज सुबह लालू की बेटी मीसा भारती ने फेसबुक पर तस्वीर शेयर की। जिसमें मीसा भारती ने लिखा कि लालू प्रसाद यादव की सेहत में सुधार हो रहा है।
आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की तबियत में काफ़ी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला @laluprasadrjd जी से बेहतर कौन जानता है!
— Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) July 8, 2022
मीसा भारती ने फेसबुक पर लिखा कि आप सब की दुआओं और एमस दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देखरेख से लालू प्रसाद की तबीयत में काफी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू प्रसाद यादव जी से बेहतर कौन जानता है। अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ बनाए रखें, दुआओं में लालू जी को याद रखें। बता दें कि पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव पटना स्थित राबड़ी देवी आवास पर सीढ़ियों से गिर गिर गए थे। इलाज के लिए लालू को पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। यहां पर हालत गंभीर होने पर उन्हें एअरलिफ्ट कर दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















