DW Samachar – Header
BREAKING

मुख्यमंत्री सोरेन के बेहद करीबी और विधायक प्रतिनिधि के बयान कि उन्हें ईडी से डर नहीं लगता के बाद ईडी ने बवाल काटा है

नई दिल्ली, 8 जुलाई। झारखंड के मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन। इनके बेहद नजदीकी और विधायक प्रतिनिधि मंडल पंकज मिश्रा ने हाल ही में एक बयान दिया था उन्हें ईडी से डर नहीं लगता। वो तैयार बैठे हैं और उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब ईडी अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। पंकज मिश्रा का इतना … Read more

20220708_142102
Jharkhand tender scam: ED raids 18 locations linked to CM’s MLA representative
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 8 जुलाई। झारखंड के मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन। इनके बेहद नजदीकी और विधायक प्रतिनिधि मंडल पंकज मिश्रा ने हाल ही में एक बयान दिया था उन्हें ईडी से डर नहीं लगता। वो तैयार बैठे हैं और उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब ईडी अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। पंकज मिश्रा का इतना कहना ही शायद ईडी अधिकारियों ने सुन ली और आज सुबह जब तक पंकज मिश्रा कुछ सोचते उससे पहले ही उनके 18 ठिकानों पर झापेमारी शुरू हो गई। मामला झारखंड टेंडर घोटाला।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर सहित साहेबगंज, बरहेट और राजमहल के अलावा 18 ठिकानों पर ईडी ने शुक्रवार सुबह 5 बजे से ही छापा मारना शुरू कर दिया है। झारखंड टेंडर घोटाला से जुड़े मामले पर यह अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पंकज मिश्रा के अलावा उनके करीबी कहे जाने वाले मिर्जा चौकी स्थित कारोबारी राजू, पतरु सिंह और ट्विंकल भगत के घर पर भी ईडी का छापा पड़ा है। इसके अलावा बरहरवा में भी कृष्णा साह समेत तीन पत्थर व्यवसायियों के ठिकाने पर भी ईडी ने छापा मारा है।

Digital Women Trust

ईडी की टीम पंकज मिश्रा के अलग-अलग ठिकानों से तमाम दस्तावेजों और जानकारी को जुटाने में लगी। पंकज मिश्रा के घर के बाहर एहतियातन सीआरपीएफ जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा साहिबगंज जिले के बरहड़वा और पतना में दो पत्थर कारोबारी कृष्णा साह और भगवान भगत के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। यहां भी सीआरपीएफ तैनात है। राजमहल में पत्थर कारोबारी सोनू सिंह के यहां भी ईडी की छापेमारी जारी है। अब तक की सूचना के अनुसार साहिबगंज जिले में कुल 6 जगहों पर ईडी छापेमारी कर रही है।

कौन है पंकज?

पंकज मिश्रा पर ईडी की कार्रवाई अवैध खनन को लेकर हो रही है। 200 बैच की आईएएस पूजा सिंघल की मनी लांड्रिंग घोटाले में गिरफ्तारी के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि जांच एजेंसी मिश्रा से पूछताछ कर सकती है। ईडी की जांच में पता चला था कि सीएम का करीबी मिश्रा अवैध खनन की निगरानी करता है और उसके ही इशारे पर झारखंड के स्टोन चिप्स को बांग्लादेश पहुंचाया जाता है। एजेंसी को विभिन्न स्रोतों से खनन में पंकज की संलिप्तता की जानकारी मिली है।

ईडी की इस कार्रवाई पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट किया कि पत्रकारों ने सुबह से परेशान कर दिया,उनकी जानकारी ही आम जनता तक बता रहा हूँ ।
पंकज भाग नहीं पाया ? आख़िर ED की जॉंच में उसके यहाँ छापेमारी चालू हो गई,बेचारा इंतज़ार भी कर रहा था ,मुख्यमंत्री जी का प्रतिनिधि भी है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस छापेमारी में झारखंड टेंडर घोटाला मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं साथ ही आईएएस पूजा सिंघल मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले के कनेक्शन भी पंकज मिश्रा के साथ ईडी ढूंढने की कोशिश कर रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़