DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार के 4 जिलों में आज होगी भारी बारिश और बज्रपात, जानें अन्य जिलों का क्या होगा हाल

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण कई जिलों में वर्षा हो रही है और आज भी राज्य के 24 जिलों में बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के चार शहरों में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी दी गई है। साथ हीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और अनेक स्थानों … Read more

Weather Alert
Weather Alert
Bihar Weather Alert: Four Bihar districts to receive heavy monsoon rains
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण कई जिलों में वर्षा हो रही है और आज भी राज्य के 24 जिलों में बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के चार शहरों में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी दी गई है। साथ हीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और अनेक स्थानों पर वज्रपात गिरने का संभावना जताई है। जिन चार जिलों में भारी वर्षा होनी है उनमें पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल शामिल है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, और इन जिले के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Bihar Weather Alert: Four Bihar districts to receive heavy monsoon rains

वहीं मौसम विभाग ने 20 अन्य जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार जताए हैं। इन जिलों में पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर शामिल हैं। इसके अलावा बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

Digital Women Trust

13 जिलों में बूंदाबांदी या छाए रहेंगे बादल

दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के 13 जिलों में आज बूंदाबांदी हो सकती है या फिर काले बादल छाए रहेंगे। इन 13 जिलों में पटना, जहानाबाद, गया, नवादा शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और अरवल शामिल हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़