मंगल, अप्रैल 7, 2026

केजरीवाल सरकार द्वारा कोरोना काल में बनाए गए सात अस्थाई अस्पतालों का ‘पोस्टमार्टम’ अब शुरु हो चुका है

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली सरकार पर लगातार भाजपा भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है और इस आरोप का परिणाम है कि आज दिल्ली का शिक्षा, स्वास्थ्य, जलबोर्ड और परिवहन मंत्रालय जांच के दायरे में है। कोरोना काल के दौरान केजरीवाल सरकार ने 1256 करोड़ रुपये लगाकर सात अस्थाई अस्पताल बनवाई थी, जिसमें लोगों का इलाज चल रहा है। लेकिन भाजपा का आरोप है कि अस्थाई अस्पताल के नाम पर आम आदमी पार्टी ने पहले से चल रही भवन को ही दिखाकर सभी पैसों का गबन कर दिया।

यह सब मामला चल रहा था तभी दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एसीबी को आदेश दे दिया है। जिसके बाद मनीष सिसोदिया सहित आप के अन्य मंत्री और विधायक इस फैसले से सहमत नहीं है। मनीष सिसोदिया ने इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारी पार्टी बहुत ईमानदार पार्टी है। हम किसी प्रकार की जांच से नहीं डरते, लेकिन जब आप काम रुकवाने की नियत से अधिकारियों को जांच के दायरे में फंसाने की कोशिश करते हैं, तो हम इसे घटिया हरकत कहते हैं।
ससिसोदिया ने वी के सक्सेना को पत्र लिखकर इस बारे में शिकायत भी की है कि दिल्ली सरकार जो अस्पताल बनवा रही है उसको रोकने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता फर्जी शिकायत करके रोक रही है। आपको यह भी बता दें कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी द्वारा की गई शिकायत के बाद उपराज्यपाल ने एसीबी को जांच के आदेश दिए हैं जो आम आदमी पार्टी को गवार नहीं।

सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी की पार्टी है, जनता ने बहुमत दिया है, वो उसी के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। जो भी जनता के हितों के काम में बाधा बनेगा उसके लिए शिकायत की जाएगी, उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता या नेता अब तक भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में नहीं फंसा है जिसका भी नाम ऐसे किसी संदर्भ में आया है, पार्टी ने उसके खिलाफ खुद ही कार्रवाई की है।

सिसोदिया के जवाब में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे दिल्ली के उपराज्यपाल श्री वीके सक्सेना के आदेश के ऊपर सवाल खड़े करना सिसोदिया की बौखलाहट का प्रमाण है। सिसोदिया को पता है कि जिस तरह से सत्येन्द्र जैन का हश्र हुआ है, कुछ ऐसा ही हश्र उनका भी होने वाला है क्योंकि सिसोदिया पहले ही स्कूलों के भवन बनवाने में करोड़ों रुपये का घोटाला करके बैठे हुए हैं जिसकी जांच चल रही है। दिल्ली सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं बचा है जो जांच के दायरे में ना हो। चाहे वह परिवहन विभाग हो, जलबोर्ड हो, स्वास्थ्य विभाग हो या फिर शिक्षा विभाग हो। अगर इसके बावजूद आम आदमी पार्टी खुद को कट्टर ईमानदार पार्टी कह रही है तो इससे ज्यादा हास्यास्पद और कुछ नहीं हो सकता।

भाजपा 22 जून यानि कल जिन सात अस्थाई अस्पतालों को केजरीवाल सरकार ने बनवाया है उसका दौरा करने जा रही है। कल रघुवीर नगर और सरिता विहार में बने अस्थाई अस्पतालों का दौरा करेगी। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी ने जीटीबी अस्पताल, शालीमार बाग, किराड़ी, सुलतानपुरी और चाचा नेहरू अस्पताल गीता कॉलोनी में अस्थाई रूप से अस्पताल का निर्माण करवाया था जिसकी जांच अभी शुरु होने वाली है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News