शुक्र, अप्रैल 10, 2026

CSK vs GT IPL final 2023: बारिश की वजह से बाधित हुआ फाइनल मुकाबला, रिज़र्व डे ने रखी लाज

CSK vs GT IPL final 2023 moves to reserve day due to rain
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच का फाइनल देखने तमाम क्रिकेटप्रेमी पहुँचे हुए थे. सभी एक बेहतरीन फाइनल होने की उम्मीद लगाकर अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुँचे थे लेकिन मुकाबला बारिश की वजह से बाधित हुआ जिसके कारण इस फाइनल मुकाबले को रिजर्व डे के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। देर शाम से ही यहाँ बारिश शुरू हो गयी जिसके कारण फाइनल मुकाबले की टॉस भी नही हो पाई।

आईपीएल के इतिहास में पहली बार रिजर्व डे:

आईपीएल के 16 सालों के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी मुकाबले के लिए रिज़र्व डे का इस्तेमाल किया जाए. दुनिया भर जिस फाइनल की उम्मीद लगाकर बैठी थी वो फाइनल बारिश से धूल गया

क्या है ये रिजर्व डे: किसी भी बड़े मुकाबले जैसे आईपीएल या फिर किसी भी icc इवेंट्स के प्लेऑफ के मुकाबले के लिए एक दिन अतिरिक्त रिजर्व करके रखा जाता है ताकि अगर किसी विषम परिस्थितियों में अगर उस दिन मैच न हो सके तो अगले दिन मैच को शुरू किया जा सके।

रिजर्व डे से है धोनी का खास नाता:

पूर्व भारतीय कप्तान और सीएसके के मुखिया महेंद्र सिंह धोनी का रिजर्व डे से पुराना नाता रहा है. साल 2019 के वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल भी रिजर्व डे को हुआ था जो कि महेंद्र सिंह धोनी के करियर का आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच था।

2002 में इंडिया vs श्रीलंका फाइनल:

रिजर्व डे की एक और कहानी साल 2002 के चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल की है जहाँ भारत और श्रीलंका की भिड़ंत होनी थी. फाइनल मुकाबले के पहले दिन श्रीलंका की पारी के बाद से बारिश शुरू हो गयी जिसके कारण मैच को अगले दिन के लिए शिफ्ट कर दिया गया लेकिन अगला भी दिन बारिश के भेंट चला गया.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News