71 वर्ष के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दुनिया भर से बधाइयों का लगा तांता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुभकामना दीं हैं। राष्ट्रपति पीएम मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। इसके अलावा देश तथा विदेश के कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी हैं।

वहीं पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू किया है। इसके तहत भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ 17 से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करेगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, और अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में फल और जरूरी सामानों का वितरण करेंगे। पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता अनाथालय और वृद्ध आश्रम मे जाकर फल वितरण व अन्य सेवा कार्य करेंगे। सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मान दिवस का आयोजन करते हुए 71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा भाजपा आज 17 सितंबर को देश में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। पार्टी इस मौके पर 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का पहला या दूसरा डोज लगाकर कीर्तिमान रचना चाहती है।
आपको बता दें कि देश में अब तक 76 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












