शुक्र, अप्रैल 10, 2026

पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से की मुलाकात, स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा खिलाया चूरमा

PM Narendra Modi With PV Sindhu

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज टोक्यो ओलंपिक में शामिल हो चुके भारतीय एथलीटों से राजधानी दिल्ली में मुलाकात की।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिला़ड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात मेडल जीते जिसमें नीरज चोपड़ा का स्वर्ण पदक भी शामिल है। यह भारत की तरफ से ओलंपिक में किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2012 में लंदन ओलंपिक में भारत ने छह पदक जीते थे। 

PM Narendra Modi with Tokyo Olympic Medalists

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोकियो ओलंपिक के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर आमंत्रित किया था और उनके पसंदीदा भोजन की दावत देने की बात कही थी। जिसके बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और इस दौरान स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को उनका पंसदीदा चूरमा और टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में पदक जीतने वाली पीवी सिंधु को आइस्क्रीम पार्टी दी।

PM Narendra Modi with Indian Hockey Team

आपको बता दें की भारत को ओलंपिक इतिहास में पीवी सिंधु बैडमिंटन में दो पदक जीतने वाले देश की इकलौती खिलाड़ी हैं। 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News