भारत ने दीपक चाहर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका को तीन विकेटों से दी शिकस्त

दीपक चाहर(69) एवं भुवनेश्वर कुमार(19) रहे इस मैच में जीत के हीरो
भारतीय क्रिकेट टीम ने आज श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीन एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में आज श्रीलंका को तीन विकेटों से हराया। इस मुकाबले के जीतने के साथ ही भारत ने यह श्रृंखला भी अपने नाम कर लिया है।

दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान धसुन सनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसके बाद श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवर में कुल 275 रन बनाये। श्रीलंका के तरफ से सबसे अधिक असलंका ने 65(68) रन बनाए वहीं अविस्का फर्नान्डो ने 50(71) बनाये, सी करुणारत्ने ने भी अंतिम के ओवरों में आकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंदों में 44 रन बनाकर अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं भारतीय गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल एवं भुवनेश्वर कुमार ने 3-3 विकेट निकाले वहीं दीपक चाहर ने 2 विकेट लिये।

भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने आयी पृथ्वी शाह एवं कप्तान शिखर धवन की सलामी जोड़ी आज कुछ खास नही कर पायी। भारत ने पृथ्वी शाह (13) के रूप में अपना पहला विकेट तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर महज 28 रन के स्कोर पर खो दिया जब हसरंगा की अंदर आती गेंद पर पृथ्वी शाह क्लीन बोल्ड हो गये। पिछले मैच में भारत के लिए पदार्पण करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आज कुछ खास कर नहीं पाये एवं महज 1 रन बना कर रजीथा का शिकार बने। इसके बाद भारत की पारी कभी संभल नही पायी, एवं एक के बाद एक विकेट गिरते गए। भारत कि ओर से सूर्य कुमार यादव (50) ने मध्यक्रम में आकर कुछ तबातोड़ बलबाजी की। लेकिन जैसे हीं भारतीय पारी कुछ संभालती दिखी सूर्य कुमार यादव भी अपना अर्धशतक पूरा कर चलते बनें।

भारत ने 35 ओवर में महज 193 रन पर सात विकेट खो दिए थे, भारत को जीत के लिए 15 ओवरों में 83 रनों की जरूरत थी एवं मैच करीब करीब श्रीलंका के पक्ष में दिख रहा था। तब भारत की तरफ से दीपक चाहर एवं भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने श्रीलंका के सभी मनसूबों पर पानी फेर दिया। भुवी एवं चाहर की जोड़ी ने भारत की तरफ से आठवें विकेट के लिये रिकॉर्ड 85 रनों की शानदार पार्टनरशिप करते हुए इस मैच के साथ साथ इस श्रृंखला को भी भारत के नाम कर दिया है। दीपक चाहर ने कुल 69(82) रन बनाये एवं भुवनेश्वर कुमार ने 19(28) ने भी उनका शानदार साथ निभाया।
भारत अब इस श्रृंखला में 2-0 से आगे है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












