शुक्र, अप्रैल 10, 2026

Students can take admissions in Delhi Govt schools without TC: Dy CM Sisodia

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान, दिल्ली के स्कूलों में बिना टीसी के भी होगा अब बच्चों का प्रवेश

Students can take admissions in Delhi Govt schools without TC: Dy CM Sisodia

दिल्ली में पढ़ने वाले बच्चों के लिए दिल्ली सरकार ने एक और तोहफा दिया है।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एलान किया कि निजी स्कूलों से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र यानी टीसी उपलब्ध नहीं होने पर प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

सिसोदिया ने ऑनलाइन कांफ्रेंस के दौरान यह कहा सम्मेलन में कहा, कई परिजन मेरे पास आए कि वे कई कारणों से अपने बच्चों को निजी स्कूल से निकालकर दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्रवेश दिलाना चाहते हैं लेकिन उनके पास मौजूदा स्कूल से मिली टीसी नहीं है।
इसलिए यह फैसला किया गया है कि टीसी उपलब्ध नहीं होने के चलते ऐसे किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जाएगा और उन्हें किसी भी विद्यालय में प्रवेश मिल सकती हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News