शुक्र, अप्रैल 10, 2026

Uttarakhand Disaster: Cloud burst in Tehri district’s Devprayag

उत्तराखंड के देवप्रयाग में बादल फटने से मकान-दुकानें ध्वस्त, प्रशासन राहत बचाव में जुटा

उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटने की घटना सामने आई है। बादल फटने की वजह से भारी तबाही भी हुई है। यह पूरी घटना देवप्रयाग की है। जहां पर बादल फटने के बाद मूसलाधार बारिश हुई है। इतना ही नहीं बादल फटने की वजह से आईटीआई की बिल्डिंग ढह गई है। इस इलाके में स्थित कई दुकानें भी ध्वस्त हो गई हैं। जाहिर है बादल फटने की वजह से मूसलाधार बारिश होती है, इस वजह से तबाही का यह मंजर सामने आ रहा है। इससे पहले 3 मई को उत्तराखंड के टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में बादल फटने की खबर सामने आई थी। रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों में बादल फटने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित जिलाधिकारियों से फ़ोन पर जानकारी ली और उन्हें प्रभावितों को तुरंत राहत और सहायता राशि देने के निर्देश दिया।

Video: Cloud Burst in Devprayag
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News