केंद्रीय विद्यालय में आज से नामांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन

केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए दाखिला की प्रक्रिया आज शुरू हो चुकी है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से बताया गया है कि पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 01 अप्रैल, 2021 से शुरू कर दी गई है।
केंद्रीय विधालय की ओर से जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार, कक्षा-1 में बच्चों के दाखिला आवेदन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2021 तय की गई है। वहीं दूसरी कक्षा और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण 08 अप्रैल, 2021 को सुबह 08 बजे से 15 अप्रैल, 2021 को शाम 04 बजे तक किया जा सकता है।
जानें कैसे करें आवेदन
सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Register के लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ें और आगे बढ़ने के लिए Proceed बटन पर क्लिक करें।
यहां मांगी गई सभी जानकारी सटीकता के साथ भरकर सबमिट करें।
फोन पर आए हुए संदेश को पढ़ें और आईडी से लॉग इन करें।
यहां फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
पसंदीदा स्कूल का चयन करें।
सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप्लीकेशन को सबमिट कर दें।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












