
फ़िल्म : लूडो (LUDO)
कलाकार: पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, रोहित सराफ, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पर्ल मैनी, इनायत वर्मा एवं अन्य
निर्देशक: अनुराग बसु
ओटीटी: नेटफ्लिक्स ( NETFLIX)
फिल्मी दुनिया के जाने माने निर्देशक अनुराग वसु अपनी बेहतरीन फिल्मो के लिए काफी मशहूर हैं। बात चाहे कॉमेडी फिल्मों की करें या रोमेंटिक, अनुराग बसु ने अपने दर्शकों को एक से बढ़ कर एक फिल्में दी हैं।
अनुराग बसु की नेटफ्लिक्स पर आई नई फिल्म लूडो को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ‘लूडो’ फ़िल्म पूरी तरह से जिंदगी की कहानियों का कॉकटेल है जिसमें मसाला है, कॉमेडी है, रोमांस हौ, ऐक्शन है और ड्रामा भी। फ़िल्म में जितनी कहानी उतने पात्र भी। इस फ़िल्म को 2 साल से बनाया जा रहा था, लेकिन इसे अब रिलीज किया गया है।
फ़िल्म की कहानि
फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी ने सत्तु भैया का किरदार निभाया है जो एक गैंगस्टर हैं। जिनकी एक अलग कहानी है लेकिन हर कहानी उनके समांतर और इर्द गिर्द घूमती हैं। फ़िल्म में आकाश (आदित्य रॉय कपूर) और अहाना (सान्या मल्होत्रा) एक-दूसरे से प्यार करते है, लेकिन दोनों के होश तब उड़ जाते है, जब उनका एक सेक्स वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कुछ दिन बाद अहाना की शादी भी होनी है। इसलिए उससे पहले सब ठीक करना है तो पहली कहानी आकाश और अहाना की है जो सेक्स वीडियो क्लिप ढूंढने की है।
दूसरी कहानी है अभिषेक बच्चन यानी बिट्टू की जो एक क्रिमिनल है और जो अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है, और जिस से मिलने के लिए वो सबकुछ करने के लिए तैयार हो जाता है। तीसरी कहानी राहुल (रोहित सर्राफ) एक सेल्स मैन और एक नर्स शीजा ( पर्ली माने) की है जो हर दिन नई परेशानियों और तरिष्कार को झेलेता है। चौथी कहानी राजकुमार राव यानी अलु और फ़ातिमा शेख यानी पिंकी की है। पिंकी अलु के बचपन का प्रेम है, जिसकी शादी किसी और से हो जाती है फिर भी अलु उसके और उसके पति के लिए सबकुछ करने को तैयार हो जाता है।फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी की अदाकारी अपने अभिनय से लोगों का एक बार फिर दिल जीत लिया है।
फ़िल्म में हर कहानी की डोर को बड़ी खूबसूरती से एक दूसरे को जोड़ते नजर आई है।
फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है हर कोई एक मंझे हुए ऐक्टर हैं और उन्हें निराश निराश नही किया है।
Main Aalu, mujhe naachne ka bohot shauk hai, Mithun da ke gaano aur Pinky ke ishaaron par. 😉 #Ludo premiers 12 November, only on Netflix! @NetflixIndia @basuanurag @TSeries pic.twitter.com/HqTjPO4uYF
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) November 11, 2020
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












