बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट शुरू हुआ नया फास्ट फूड सेंटर, तीन किलोमीटर के दायरे में निशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा
जहानाबाद शहर में फास्ट फूड के शौकीनों के लिए एक नया ठिकाना जुड़ गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट G-Line Road में EFC कैफे का शुक्रवार को विधिवत पूजा-पाठ के बाद भव्य शुभारंभ किया गया। इसके बाद अतिथियों की मौजूदगी में केक काटकर कैफे की औपचारिक शुरुआत हुई। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, पत्रकार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वंरिद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षाविद डॉ. एस.के. सुनील, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र यादव, पत्रकार रंजीत राजन, महेंद्र प्रसाद सिन्हा, डॉ. अस्कामिन राज उर्फ डॉ. एकता सिंह, कैफे के प्रोपराइटर चुन्नू कुमार, विनय सिंह, अभिषेक सर, चंदन मौर्य, अमलेश सिंह यादव, आलम खान, अमिताभ कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कैफे के संचालक बिंदु कुमार ने बताया कि यहां ग्राहकों को बेहतर स्वाद के साथ स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए पिज्जा, बर्गर, स्नैक्स, चिकन सहित विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कैफे में काम करने वाले कारीगर अनुभवी और एक्सपर्ट हैं। खाद्य पदार्थ तैयार करने के दौरान हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि ग्राहकों को स्वाद के साथ बेहतर गुणवत्ता भी मिल सके।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में खासकर युवा शाम के समय चटपटा और स्वादिष्ट फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं। दोस्तों के साथ आउटिंग हो या परिवार के साथ समय बिताना, EFC कैफे उनके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। इसके अलावा घर में पार्टी या किसी छोटे आयोजन के लिए भी यहां से खाद्य सामग्री मंगाई जा सकती है। निर्धारित समय पर ग्राहकों तक ऑर्डर पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
संचालक ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन किलोमीटर के दायरे में निशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी। तीन किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए निर्धारित डिलीवरी शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जहानाबाद के लोगों को स्वादिष्ट, गुणवत्तापूर्ण और हाइजीनिक फास्ट फूड उपलब्ध कराने के साथ बेहतर सर्विस देना है।
शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है। कैफे प्रबंधन के अनुसार, उद्घाटन के बाद लगातार दो दिनों तक सभी खाद्य पदार्थों पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। कैफे के शुरू होते ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्राहक स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने पहुंचे।
EFC कैफे के शुभारंभ से जहानाबाद में फास्ट फूड पसंद करने वाले लोगों, खासकर युवाओं को स्वाद और सुविधा का नया विकल्प मिला है। प्रबंधन का कहना है कि बेहतर गुणवत्ता, स्वच्छता, आकर्षक स्वाद और तेज सर्विस के जरिए कैफे को शहर में अलग पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
Jehanabad News: Jehanabad filled with the aroma of new flavors; grand inauguration of EFC Cafe.



















