
आश्रम 2 – (Ashram Chapter 2)
कलाकार: बॉबी देओल, चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहनकर, तुषार पांडे, विक्रम कोचर, राजीव सिद्धार्थ, अनुप्रिया गोयनका और दर्शन कुमार
निर्देशक: प्रकाश झा (Prakash Jha)
एपिसोड्स : 9
ओटीटी: MX PLAYER
फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा के निर्देशन में बनी धमाकेदार बेव सीरीज ‘आश्रम’ का चैप्टर 2 (MX Player) एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुका है। आश्रम के पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद दर्शको को इसके दूसरे सीजन का काफी बेसब्री से इंतजार था। इस बार आश्रम के दूसरे सीजन का नाम आश्रम द डार्क साइड चैप्टर 2 दिया गया है क्यों कि इसमें कहानी होगी काशीपुर वाले बाबा के डार्क साइड की ‘आश्रम’ का चैप्टर 2 में भी बॉबी देओल (Bobby Deol) ने काशीपुर वाले बाबा निराला का निगेटिव किरदार निभाया है। जिसमें बाबा के काली करतूतों को दिखाया गया है।
कहानी है अंधविश्वास के चादर में लिपटी श्रद्धा की जो कई ढोंगी बाबाओं और साधुओं के लिए मौका बन जाती हैं। यह कहानी आपको हमारे ही समाज के राम रहीम और ऐसे कई बाबाओं की सच्ची घटना लगेगी।काशीपुर वाले बाबा के आश्रम में कहने को तो दान पुण्य का काम होता है लेकिन इसके आड़ में बाबा युवाओं को ड्रग्स का आदी बनाने और लड़कियों के साथ मौज मस्ती और उनका फायदा उठाने का काम करता है। लेकिन बाबा के डर और अंधविश्वास के कारण इसका कोई विरोध नहीं कर पाता है। बाबा सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों की भी मदद करते है। आश्रम के नाम पर स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल और वृद्धा आश्रम जैसी कई संपति है। बाबा के इस मायाजाल में लोग आसानी फंस जाते हैं। साथ ही बाबा की अपनी राजनीतिक में भी पकड़ है। सत्ताधारी पार्टी हो या विपक्षी पार्टी दोनों ही जीत के लिए बाबा के समर्थकों के वोट के लिए बाबा का सहारा लेते है। सीजन 2 की कहानी में आपको पम्मी का बाबा पर अटूट विश्वास का छलावा, और आश्रम में चलने वाले गोरख धंधेे के बारे में देखने के लिए मिलेगी।
अगर आपने आश्रम की पहली सीजन देखी हैं तो समझने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस सीजन में पहले सीजन के सभी सवालों का जवाब मिल जायेगा लेकिन इसके साथ कई नए सवाल भी खड़े हो जाएंगे।
आश्रम सीजन 2 की कहानी भी पहले सीजन की तरह सवालों को छोड़ कर जायेगी, जिसके जवाब आपको इसके अगले सीजन में देखने के लिए मिलेगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












