DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:पाली थाना क्षेत्र के बड़की मुरारी राम जानकी ठाकुरवाड़ी में चोरी, चोर ले गए चांदी के मुकुट व सिकड़ी

Jehanabad News:पाली थाना क्षेत्र के बड़की मुरारी राम जानकी ठाकुरवाड़ी में चोरी, चोर ले गए चांदी के मुकुट व सिकड़ी
InShot_20260830_075452500

जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर बड़की मुरारी गांव स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी में चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया।अज्ञात चोर ठाकुरवाड़ी के वेंटिलेटर से अंदर प्रवेश कर गर्भगृह और एक कमरे का कुण्डी कबाड़कर भगवान के चांदी के मुकुट एवं सिकड़ी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।चोरी गए सामानों की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

ठाकुरवाड़ी के महंत मनोज दास ने बताया कि कल रात ठाकुरवाड़ी में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने वेंटिलेटर के रास्ते अंदर प्रवेश किया।चोरों ने गर्भगृह एवं एक कमरे के दरवाजे पर लगा कुण्डी कबाड़कर वहां चोरी की घटना को अंजाम दिया।महंत मनोज दास के अनुसार, एक बक्से में रखे ठाकुर जी के चार चांदी के मुकुट जिसका सभी का वजन 300 -300 ग्राम के लगभग था तथा गर्भगृह में ठाकुर जी के गले में पड़े दो चांदी के सिकड़ी चोर अपने साथ ले गए।

उन्होंने बताया कि ठाकुर जी के सावन झूला के अवसर पर ग्रामीण लोग भजन कीर्तन कर 11 बजे के करीब सभी ग्रामीण अपने अपने घर चले गए उसके बाद ठाकुरवाड़ी में कोई नहीं उपलब्ध था ,सुबह जब ठाकुरवाड़ी का दरवाजा खोला गया तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।इसके बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई और तत्काल पाली थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पाली थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चोरों के ठाकुरवाड़ी के वेंटिलेटर के रास्ते अंदर प्रवेश करने की संभावना है। महंत मनोज दास द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया है,जिसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व भी इसी राम जानकी ठाकुरवाड़ी में चोरी की घटना हुई थी। उस समय भी चोरों ने ठाकुर जी के मुकुट को निशाना बनाया था, लेकिन उस मामले में शामिल लोगों की पहचान नहीं हो सकी थी। दोबारा हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर चोरी गए धार्मिक आभूषणों की बरामदगी की मांग की है।

Jehanabad News: Theft at Barki Murari Ram-Janaki Thakurwari in the Pali police station area; thieves made off with a silver crown and a chain.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़