DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: भव्य रूप से मना श्रावणी महोत्सव–2026, कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jehanabad News: भव्य रूप से मना श्रावणी महोत्सव–2026, कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
InShot_20260830_074218490

जहानाबाद। शहर के अब्दुल बारी नगर भवन (टाउन हॉल) में शनिवार को श्रावणी महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के माननीय मंत्री ने किया। महोत्सव के दौरान स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (राजस्व), अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष सागर कुमार उर्फ दिलीप कुशवाहा, अजय कुमार देव तथा जिला नागरिक परिषद समिति के उपाध्यक्ष धीरज कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्थानीय कलाकारों की संगीत मंडली की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद स्वरांगन सांस्कृतिक कल्याण सेवा समिति के कलाकारों ने पारंपरिक बारहमासा लोक नृत्य प्रस्तुत कर बिहार की लोक संस्कृति और परंपरा की खूबसूरत झलक पेश की।

कार्यक्रम में अमर आनंद, मनीष श्रीवास्तव, रिया सिंह, अनन्या पांडे और कंचन पार्वती ने अपनी गायन प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब आकर्षित किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। पूरा नगर भवन परिसर गीत-संगीत और लोक संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अमृतेश कुमार और प्रिया चटर्जी ने किया। श्रावणी महोत्सव–2026 के आयोजन का उद्देश्य जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और संगीत को बढ़ावा देना तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा। महोत्सव ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि जहानाबाद की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय प्रतिभाओं को भी नई पहचान देने का काम किया।

Jehanabad News: Shravani Festival–2026 celebrated in grand manner, artists’ charming performances tied the knot

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़