DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे वर्ष बढ़ाया जिले का मान

Jehanabad News: सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे वर्ष बढ़ाया जिले का मान
InShot_20260828_172541245

जहानाबाद। सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में जहानाबाद के होनहार तैराक रूद्र विजय बाघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। रूद्र विजय पिछले तीन वर्षों से लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीत रहे हैं।

सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 27 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के टूंडला, आगरा स्थित चेतन्या टेक्नो स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान तैराकों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच रूद्र विजय ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

इससे पहले 11 से 13 अगस्त तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित स्टेट लेवल चैंपियनशिप में भी रूद्र विजय ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने जनवरी 2027 में अहमदाबाद में प्रस्तावित नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।

रूद्र विजय रांची स्थित प्रतिष्ठित टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 11वीं के छात्र हैं। तैराकी के क्षेत्र में वे पिछले तीन वर्षों से लगातार मेहनत कर रहे हैं और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जहानाबाद का गौरव बढ़ा रहे हैं। उनकी लगातार सफलता ने जिले के युवा खिलाड़ियों के बीच भी उत्साह और प्रेरणा का माहौल बनाया है।

रूद्र विजय के कोच अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनके स्कूल के रूद्र विजय समेत छह खिलाड़ियों ने सीजीएफआई गेम्स के तहत अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। खिलाड़ियों का लक्ष्य वर्ष 2030 में अहमदाबाद में प्रस्तावित कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करना है। इसके लिए खिलाड़ी लगातार प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी तैयारी को मजबूत कर रहे हैं।

पुरानी थाना रोड निवासी रूद्र विजय के पिता रणविजय बाघेल लेबोरेटरी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन करते हैं। बेटे की लगातार सफलता से परिवार के साथ-साथ रिश्तेदारों और स्थानीय खेल प्रेमियों में भी खुशी का माहौल है। परिजनों और खेल प्रेमियों ने रूद्र विजय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Jehanabad News: Rudra Vijay wins bronze medal at the CBSE East Zone Swimming Championship, bringing honor to the district for the third consecutive year.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़