DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद जहानाबाद प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा

Jehanabad News: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद जहानाबाद प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा
InShot_20260723_145611033


जहानाबाद। पटना में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के मद्देनज़र राज्यभर में जारी अलर्ट के बाद जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों, सरकारी कार्यालयों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा स्थानीय प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Digital Women Trust

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़