DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: चैती पीपर गोलीकांड को लेकर भाकपा (माले) का प्रतिवाद मार्च, 20 जुलाई को ‘चैती पीपर चलो’ का आह्वान

Jehanabad News: चैती पीपर गोलीकांड को लेकर भाकपा (माले) का प्रतिवाद मार्च, 20 जुलाई को 'चैती पीपर चलो' का आह्वान
InShot_20260712_081404036


काको चौक से अरवल मोड़ तक निकला मार्च, पीड़ित परिवारों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई।

चैती पीपर गोलीकांड पर भाकपा (माले) का प्रतिवाद मार्च।

Digital Women Trust

जहानाबाद में चैती पीपर गोलीकांड को लेकर शनिवार को भाकपा (माले) ने काको चौक से अरवल मोड़ तक प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार भी शामिल हुए। नेताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान पार्टी ने 20 जुलाई को ‘चैती पीपर चलो’ अभियान का भी ऐलान किया। भाकपा (माले) के बैनर तले निकला प्रतिवाद मार्च काको चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अरवल मोड़ पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया। मार्च में घायल रेशमी देवी सहित चैती पीपर गांव के पीड़ित परिजन भी शामिल हुए और न्याय की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों की सुरक्षा तथा निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महानंद सिंह ने आरोप लगाया कि घायल अजय राम और विजय राम को साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि घटना के सभी पहलुओं की बिना किसी दबाव के जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मृतक धीरज शर्मा की मृत्यु से जुड़े तथ्यों की भी स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई। सभा में मौजूद अन्य नेताओं ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवारों की सुरक्षा और अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी ने घोषणा की कि 20 जुलाई को ‘चैती पीपर चलो’ कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग चैती पीपर पहुंचकर न्याय की मांग को और बुलंद करेंगे।

Jehanabad News: CPI (ML) protest march over the Chaiti Peepar shooting incident; call given for ‘Chaiti Peepar Chalo’ (March to Chaiti Peepar) on July 20.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़