जहानाबाद। आगामी श्रावणी मेला-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने बराबर क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर मेला व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों को मेला के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया, ताकि श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (एडीएम), अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), अंचल अधिकारी, बराबर थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Jehanabad News: DM and SP review preparations for Shravani Mela 2026; issue necessary instructions to officials.



















