DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News:  कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा सख्त, एसपी ने किया निरीक्षण

बिहार के जहानाबाद जिले के व्यवहार न्यायालय को 17 फरवरी 2026 को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। इसी कड़ी में आज 17 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहान के नेतृत्व में कोर्ट परिसर की सुरक्षा का व्यापक निरीक्षण किया गया।

जहानाबाद व्यवहार न्यायालय को मिली धमकी के एक महीने बाद भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आज पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहान, अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई अधिकारियों ने कोर्ट परिसर का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
धमकी मिलने के दिन से ही न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने हर बिंदु पर जांच की। कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरों और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है, वहीं प्रवेश करने वाले सभी लोगों की सघन जांच भी सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धमकी किस स्थान से मिली थी, इसकी जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम को दूसरे राज्य में भी जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि मामले का जल्द खुलासा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
वहीं, कड़ी सुरक्षा के बीच अधिवक्ताओं ने भी अपना कामकाज सामान्य रूप से जारी रखा और न्यायालय की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होती रही।

Jehanabad News: Security tightened after threat to blow up court with bomb, SP inspects

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News